Breaking :
||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: भैंसादोन मॉडल विद्यालय में विश्व वानिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर बालूमाथ प्रखंड के भैंसादोन ग्राम स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक, वन विभाग के अधिकारी और कर्मियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का संबोधन करते हुए वन विभाग के वनपाल विजय शंकर शर्मा ने वन संपदा से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस का थीम वन और स्वास्थ्य है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वन प्रकृति की ओर से मानव के लिए एक अमूल्य उपहार है। जिसमें अनेकों पेड़ होते हैं और उसमें तरह-तरह के पशु पक्षियों का आवास होता है, जो हमें स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होती है और प्रदूषण को भी कम करता है। वन वर्षा के लिए रामबाण माना जाता है।

मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच वन एवं स्वास्थ्य पर आधारित एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र दयानंद को प्रथम पुरस्कार तथा छात्रा सुष्मिता कुमारी को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर वन विभाग के कर्मी आनंद कुमार चौधरी, भारत भूषण शाहाबादी के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।