Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में वन रक्षकों पर लकड़ी तस्करों ने की फायरिंग, जान बचाकर भागे

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

वनपाल ने थाने में कराया मामला दर्ज

लातेहार : डीएफओ रौशन कुमार को मिली गुप्त सूचना पर रेंजर संजय कुमार के निर्देश के आलोक में वनपाल और वनरक्षियों ने मनिका प्रखंड के देववार जंगल में लकड़ी जब्त कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच देववार मोड़ पर अपराधियों ने गोली चला दी।

मिली जानकारी के अनुसार वनपाल ललन उरांव, वनरक्षी अजय कुमार पांडेय, अमित कुमार तिवारी, सुमंत कुमार, अनिल कुमार देववार जंगल से 8 पीस साल का चौखट जप्त किया था। वन कर्मियों ने चौखट जब्त कर वाहन में लादा और मनिका प्रखंड मुख्यालय की ओर आ रहे थे। इसी बीच देववार मोड़ के पास अपराधियों ने गोली चला दी।वनकर्मी किसी तरह से जान बचाकर वहां से मनिका प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वनपाल ललन उरांव ने थाना में अपराधियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई। वनपाल ने बताया कि देवबार गांव निवासी शंकर भुइयां, रूपेश सिंह और इंद्रदेव उरांव जंगल में आठ पीस साल चिरान चौखट झाड़ी में छुपा कर के रखा था। सूचना मिलने पर हम लोग उक्त लकड़ी को जब्त करने गए। जैसे ही लकड़ी जब्त कर वापस लेकर मनिका की ओर आ रहे थे। देववार मोड़ पर अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। हम लोग बदहवास किसी तरह भागकर मनिका पहुंचे। थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

उक्त संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया कि गोली चलाने का मामला दर्ज कराया गया है पुलिस गहनता से इसकी पड़ताल कर रही है। जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Latehar Manika News Today