Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: घर से भागी तीन लडकियों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

लातेहार : जिले के चंदवा थाना पुलिस ने बिना बताये घर से भागी तीन लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है। तीनों लड़कियां थाना क्षेत्र के सेरक, तिलैयातांड डेमटोली व नगर गांव की रहने वाली हैं।

चंदवा थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत 01 फरवरी 2023 को सेरक की रहने वाली एक लड़की घर से भाग गयी थी। इस मामले में उसके पिता के लिखित आवेदन के आधार पर चंदवा थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस ने लड़की को नामकुम रांची से बरामद कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया है। छापामारी में पुअनि सुनील टूटी शामिल थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि इसी तरह विगत 10 अप्रैल 2023 को तिलैयातांड डेमटोली की रहने वाली नाबालिक लड़की घर से भाग गयी थी। इस मामले में उसके पिता के लिखित आवेदन के आधार पर चंदवा थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में लड़की को रेलवे स्टेशन रांची से बरामद कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया है। छापामारी में पुअनि जमील अंसारी शामिल थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि विगत 14 अप्रैल 2023 को नगर गांव की रहने वाली एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। इस मामले में उसकी माता के लिखित आवेदन के आधार पर चंदवा थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन घटना के बाद पीड़िता घर से भाग गयी थी। जिसे बालूमाथ से बरामद कर लिया गया है। लड़की को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। इस छापामारी में सअनि मीना सिंह शामिल थीं।