Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित नाबालिग की हत्या मामले का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हाका गांव में दलित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के चर्चित मामले का पुलिस ने एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर खुलासा किया है। पुलिस ने इस निर्मम हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लातेहार दुष्कर्म हत्याकांड न्यूज

घटना में शामिल गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश गंझू (कुम्भीयाआटा, चंदवा), पप्पू लोहरा (हाका, चंदवा), बाबू लोहरा (हाका, चंदवा), लालमोहन सिंह (मंझलाडीह, चंदवा) व दीपक मुंडा (हाका, चंदवा) शामिल हैं।

एसपी अंजनी अंजनी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र के हाका गांव में 15 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के पीछे से मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी ने वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस ने मौके से बरामद गांजा का चिलम व अन्य सामान के आधार पर जांच के बाद शक के आधार पर कुछ युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नाबालिग लड़की को उसके घर के पास से उठाया और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हत्या करने के बाद शव को घर के पास फेंक दिया।

बरामद सामान

घटनास्थल से खून लगा पत्ता, आरोपियों द्वारा पीया गया गांजा का चिलम, आरोपियों द्वारा पीया गया बीड़ी का रैपर, मोबाइल फोन- 4, आरोपियों का पहना हुआ कपड़ा बरामद हुआ है।

गठित एसआईटी में शामिल पुलिस पदाधिकारी

एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदवा अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार, विकास शर्मा, दिव्य प्रकाश, जमील अंसारी, नारायण यादव, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार महतो, दिवाकर धोबी, सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, सैट 202 चंदवा, माल्हन पिकेट के सशस्त्र बल, नावाटोली पिकेट के सशस्त्र बल, सिकनी पिकेट के सशस्त्र बल व चेतर पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे।

लातेहार दुष्कर्म हत्याकांड न्यूज