Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

चाईबासा में नक्सलियों के आठ कैंप ध्वस्त, आपत्तिजनक सामान बरामद

पश्चिमी सिंहभूम : गोइलकेरा-मनोहरपुर सीमा क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के अंबिया गांव के जंगल में रविवार को पश्चिम सिंहभूम जिले की पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। हालांकि नक्सलियों को पुलिस के आने की भनक लग गयी।

सुरक्षाबलों ने इस दौरान पहाड़ी पर बने नक्सलियों के आठ कैंपों को ध्वस्त करते हुए 21 चूल्हे को नष्ट किया। इसके साथ ही 28 टेंट, डेटोनेटर, सीरिंज और बिजली के तार भी बरामद किये गये हैं। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों का टॉप लीडर और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की टीम वहां मौजूद थी। इस दस्ते को पकड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार जंगल में छिपे भाकपा माओवादी नेता मिसिर बेसरा समेत उसके दस्ते को पकड़ने की योजना के तहत जिला बल, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की तीन बटालियन के सुरक्षा बलों ने रविवार को कार्रवाई की। बताया गया कि इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की इस टीम में अमित मुंडा, अजय महतो, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया व अश्विन समेत करीब 30-35 नक्सली मौजूद थे। जैसे ही पुलिस और सुरक्षाबलों को आने का पता चला, यह दस्ता वहां से भाग खड़ा हुआ।

अंबिया गांव के जंगल में मिसिर बेसरा के दस्ते द्वारा मोर्चा गठित करने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षाबलों ने पाया कि नक्सली दस्ते के लोगों ने पेड़ की सूखी टहनियों और पत्तियों के सहारे मोर्चा बना रखा है। पिछले कई दिनों से वे इसी मोर्चे पर सुरक्षाबलों पर घात लगाने के लिए जमे हुए थे। यहां भोजन आदि की व्यवस्था थी। आशंका जतायी जा रही है कि इस दस्ते में कुछ महिला नक्सली भी शामिल थीं।

नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा है अभियान : एसपी

इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि जिला पुलिस व सुरक्षाबलों द्वारा 11 जनवरी से नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस तलाशी अभियान के दौरान जंगल की पहाड़ी पर नक्सली दस्ते द्वारा बनाये गये मोर्चा आदि बरामद किये गये हैं। बरामद मोर्चा व अन्य सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।