Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: हथियार के साथ PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

लोहरदगा : जिले के कुडू थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के इशारे पर शनिवार की रात बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन कट्टर उग्रवादियों को कुडू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने आज सुबह इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि हथियारबंद ये हार्डकोर उग्रवादी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुडू आये थे। जैसे ही किसी मुखबिर ने इसकी सूचना एसपी आर रामकुमार को दी तो उन्होंने तुरंत अलर्ट कर दिया। इसके बाद सामान्य कपड़ों में जवानों को तैनात किया गया। तीनों को कुडू प्रखंड मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो हथियार बरामद किये गये हैं।

कुडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफतार उग्रवादियों से कई महत्वपूर्ण सूचनायें मिली है। अब एरिया कमांडर कृष्णा यादव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।