Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में गांव के ही राजेंद्र उरांव पिता जगदेव उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि लड़की को लातेहार से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

इस संबंध में हेरहंज पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि गत 8 मई को लड़की की मां बनोईया देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही राजेंद्र उरांव पर अपनी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी। लड़की की मां के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर आरोपी राजेंद्र के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने जांच के क्रम में मिली तकनिकी जानकारी के आधार पर लड़की को लातेहार से बरामद कर लिया। जबकि आरोपी राजेंद्र को उसके घर कसियाडीह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि यह मामला 15 अप्रैल 2023 की है। नाबालिग लड़की की मां बनोईया देवी ने हेरहंज थाने में दिये गये आवेदन में बताया था कि उसकी बेटी अपने नानी घर बालूमाथ थाना क्षेत्र बुकरू गांव जाने कह कर घर से निकली थी। लेकिन उसकी मां ने जब 20 अप्रैल को उसका हाल चाल लेने के लिए फोन किया तो फोन पर बात नहीं हो सकी। बाद में पता चला कि उसकी बेटी बुकरू गांव पहुंची ही नहीं। इसके बाद नाबालिग की मां ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच गांव के ही रतनू उरांव व झरी गंझू से पता चला कि उसकी बेटी को गांव के ही राजेंद्र उरांव बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसके बाद 8 मई को लड़की की मां ने हेरहंज थाने में शिकायत दर्ज करायी।