Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Monday, May 13, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: माओवादियों की बड़ी कार्रवाई, मुखबिरी के आरोप में ग्रामीणों की पिटायी, एक को मारी गोली, मौत

Latehar Maoist attack News

लातेहार : जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दवना गांव में बीती रात हथियारबंद नक्सलियों ने बड़ी कार्रवाई की है। माओवादियों ने दवना गांव निवासी देव कुमार प्रजापति (35) की लाठी-डंडे से पिटायी की इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। माओवादियों ने दो अन्य ग्रामीणों की भी पिटायी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात हथियारबंद नक्सली दवना गांव पहुंचे और कुछ ग्रामीणों की तलाश करने लगे। नक्सलियों ने देव कुमार प्रजापति को घर से बाहर निकाला और घर से थोड़ी दूर ले जाकर जमकर पिटायी शुरू कर दी। पिटायी से देव कुमार प्रजापति की मौत हो गयी। कोयल शंख जोन ने स्कूल की दीवार पर लिखकर घटना की जिम्मेदारी ली है। जिसमें ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि देव कुमार प्रजापति गांव में ही रहता था और वन विभाग के ट्रैक्टर पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले भी नक्सली गांव पहुंचे थे और कुछ ग्रामीणों को खोज रहे थे। बुधवार की रात नक्सली एक बार फिर गांव पहुंचे और देव कुमार प्रजापति, मनराज प्रजापति व भूषण मुंडा के साथ मारपीट की। पिटायी से देव कुमार प्रजापति की मौत हो गयी।

घटना की पुष्टि करते हुए महुआडांड़ के एसडीपीओ राजेश कुजूर ने बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Latehar Maoist attack News