Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में छह टन स्क्रैप लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार में चंदवा थाना पुलिस ने ग्राम नवाटोली में छापामारी कर करीब 06 टन स्क्रैप लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। पुलिस ने इस कार्य में संलिप्त दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर अभिजीत पावर प्लांट से चोरी के छह टन स्क्रैप लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया।

KIDZEE Ad

जबकि इस मामले में दो अभियुक्त कार्तिक उरांव पिता स्व रामकिशुन राम (धाधु, बालूमाथ,लातेहार) व किरण उरांव पिता रामकिशुन उरांव (नगर, चंदवा, लातेहार) को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को लातेहार जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया की इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 04/23 दिनांक 02.01.2023 धारा 379/ 411 /413 /34 भादवि दर्ज किया गया है।

इस छापामारी में ASI सुनील कुमार राय और चकला पुलिस पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे।