Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: एकल विद्यालय के आचार्यों के बीच पठन सामग्री का वितरण

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : वन बंधु परिषद द्वारा चेताग ग्राम में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बालूमाथ बारियातू तथा हेरहंज प्रखंड क्षेत्र में संचालित एकल विद्यालय के आचार्यों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।

वितरण करने का कार्य वन बंधु परिषद के पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद, लाल जितेंद्र नाथ शहदेव, वन बंधु परिषद के क्षेत्रीय प्रबंधक जयप्रकाश भगत, समाजसेवी परदेसी उरांव आदि ने संयुक्त रूप से किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर बंधु परिषद के पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पठन-पाठन सामग्री का उपयोग क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए आपको प्रदान की जा रही है। इसके पूर्व आपको 10 दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को कैसे बेहतर तरीके से कैसे शिक्षा दी जाय इसके बारे में जानकारी दी गयी थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर 21 आचार्यों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के समिति सदस्य और आचार्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।