Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने की खुद*कुशी

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के पुरनी हेरहंज में बीती रात लक्ष्मण गंझू की पत्नी सुमन देवी (20) ने गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात में मृतक सुमन देवी और उसके पति लक्ष्मण गंझू के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। जिसके बाद रात को दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गये। सुबह उठकर जब पति लक्ष्मण गंझू ने उसके कमरे की ओर देखा तो पत्नी फंदे से झूल रही थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसके बाद ग्रामीणों ने हेरहंज थाने को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से गंभीरता से जांच करने की अपील की। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी के करीब एक साल होने को है और इस तरह की घटना। मृतका का मायका चंदवा के लुकुइया गांव में है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।