Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ के आरोप में 18 लोगों पर मामला दर्ज, मुहर्रम जुलूस के दौरान किया था तिरंगे का अपमान

पलामू: मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ का मामला सही पाया गया है। पुलिस जांच में पुष्टि होने के बाद इस संबंध में 18 आरोपियों के खिलाफ चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की पूर्वाह्न मुहर्रम पर नौवीं का जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर-कंकारी होते हुए निकाला गया। जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जा रहा था लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ की गयी। राष्ट्रीय ध्वज के रंग संबंधित थे लेकिन सफेद रंग की पट्टी के बीच में अशोक चक्र को हटा दिया गया था। इसके स्थान पर उर्दू के कुछ शब्द लिखे गये और नीचे तलवार का निशान बना दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने रविवार को बताया कि जांच के दौरान राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ का मामला सही पाया गया। झंडे का अपमान करने और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

चैनपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि मुहर्रम कमेटी के 13 सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जबकि 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Palamu national flag news