Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Monday, May 13, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में जिला परिषद सदस्य ने बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा, हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

बबन पासवान/मनिका

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का लगाया आरोप, कहा- प्रखंड से लेकर अंचल तक मची है लूट

लातेहार : मनिका जिला परिषद सदस्य पश्चिमी बलवंत सिंह ने बीडीओ वीरेंद्र किंडो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जिला परिषद बलवंत सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ मनिका हाई स्कूल से पचफेड़ी चौक तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया। बाद में रैली प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी। इस दौरान मनिका बीडीओ व मनिका प्रखंड प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। रैली में मनिका बीडीओ होश में आओ, बीडीओ हटाओ, प्रखंड बचाओ आदि नारे लगाये गये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि मनिका प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रखंड से लेकर अंचल कार्यालय तक बिना पैसे के गरीबों का कोई काम नहीं होता है। पुलिस प्रशासन भी गरीबों को परेशान करने का काम करती है। मनिका बीडीओ द्वारा प्रखंड में संचालित मनरेगा में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। मनरेगा में 45 से 50 फीसदी पैसा अधिकारियों के बीच बंदरबांट कर लिया जाता है। जबकि 50% में धरातल पर काम और बिचौलियों का पैकेट भरता है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

श्री सिंह ने कहा कि मनिका प्रखंड में जिस तरह से बिचौलिए हावी हैं और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इन सभी बातों को लेकर मैं झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलूंगा और उन्हें समस्याओं से अवगत कराऊंगा।

इस मौके पर रंजीत प्रसाद, अमित कुमार, सागर यादव, शिकेश्वर राम, मोहन ठाकुर, देव लाल यादव, विशाल पासवान, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद सुरूर आलम, देवधारी उरांव, संदीप उरांव समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latehar Manika News Today