Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में हुई मारपीट में एक घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में फसल चराने को लेकर हुई मारपीट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण की पहचान गणेशपुर ग्राम निवासी दुखन साहू का पुत्र कुलेश्वर साहु के रूप में हुई।

घायल ग्रामीण को उसके परिजनों ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने घायल कुलेश्वर साहू का प्राथमिक इलाज किया। लेकिन घायल की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुलेश्वर साहू की मवेशी घर के बगल में लगी फसल में चली गयी। जिसे लेकर फसल मलिक के द्वारा घर में बुलाकर उसके साथ मारपीट की गयी। जिसमें कुलेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर इस घटना की जानकारी बालूमाथ थाना पुलिस को दे दी गयी है। जिसके आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।