Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: अब जमकर खेलेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, शिक्षा विभाग ने दिया खेल सामग्री खरीदने का निर्देश

रांची : राज्य के सरकारी स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए झारखंड शिक्षा विभाग की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने राज्य के 35438 सरकारी स्कूलों के लिए खेल सामग्री खरीदने का निर्देश जारी किया है।

उन्होंने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र जारी कर 15 जनवरी तक खेल सामग्री खरीदने का निर्देश दिया है। खेल सामग्री के लिए 28.88 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है। जारी पत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए खेल सामग्री क्रय करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) में में खेल और शारीरिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय मद में 22.15 करोड़ तथा माध्यमिक एवं सीनियर माध्यमिक मद में 6.72 करोड़ राशि स्वीकृत की गयी है, जिसे राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने के लिए ट्रांसफर किया जा चुका है।

राज्य के प्राथमिक विद्यालयों को 5 हजार रुपये, मध्य विद्यालयों को 10 हजार रुपये और माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 25 हजार रुपये प्रति विद्यालय की दर से राशि आवंटित की गयी है। राज्य में 21183 प्राथमिक विद्यालय, 11565 मध्य विद्यालय, 1705 माध्यमिक और 985 उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालय हैं, जिनके लिए 28.88 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है।

खेल सामग्री खरीदने के लिए विद्यालय स्तर पर एक समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को शामिल किया गया है। गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं चार शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को दी गयी है।

Jharkhand government schools sports material