Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेशराष्ट्रीय

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन आम श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला के दर्शन, मंदिर खुलने का शेड्यूल जारी

अयोध्या : सदियों के इंतजार के बाद शुभ घड़ी नजदीक आ ही गयी। दुनिया भर में फैले करोड़ों राम भक्त अयोध्या के भव्य राम मंदिर में अपने प्रभु के दर्शन कर सकेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी को मंदिर को लोगों के लिए खोला जायेगा और हर कोई अपने आराध्य के दर्शन कर सकेगा।

Ayodhya Ram Mandir News

अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देशभर का माहौल भक्तिमय हो गया है। सिर्फ श्रीराम मंदिर को ही नहीं, पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भक्तों का हर्ष और उल्लास देखते ही बन रहा है।

23 जनवरी के शेड्यूल की अब तक की जानकारी के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक खुलेगा। इसके बाद मंदिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा। दोपहर में करीब ढाई घंटे भोग और विश्राम के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

Ayodhya Ram Mandir News