Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड: सुरक्षाबलों के दबिश का परिणाम, दो महिला नक्सली समेत 15 माओवादियों ने एक साथ किया सरेंडर

Jharkhand 15 Maoists Surrendered News

पश्चिमी सिंहभूम : भाकपा माओवादी के 15 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी नक्सलियों ने डीआईजी मनोज रतन चौथे, डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले 15 नक्सलियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ चाईबासा जिले के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।

Jharkhand 15 Maoists Surrendered News
Jharkhand 15 Maoists Surrendered News

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालने वाले 15 नक्सलियों में 7 की उम्र 30 साल से कम है। एक नाबालिग है और तीन की उम्र महज 19 साल है। एक नक्सली की उम्र 50 साल है।

Jharkhand 15 Maoists Surrendered News
Jharkhand 15 Maoists Surrendered News

पुलिस एवं सुरक्षा बलों का कहना है कि भाकपा माओवादी संगठन के आंतरिक शोषण, भयादोहन एवं पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश की वजह से कई नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। नक्सलियों ने झारखंड पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष सामूहिक रूप से सरेंडर किया।

Jharkhand 15 Maoists Surrendered News
Jharkhand 15 Maoists Surrendered News

चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ साल 2022 से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साल 2022 से अबतक कुल 161 नक्सलियों को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साल 2022 और 2023 में कुल 11 नक्सलियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। इनके पास से कुल 375 विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये। साथ ही नक्सलियों का स्थायी कैंप ईआरबी मुख्यालय, 08-10 अस्थायी कैंप और 15 बंकर ध्वस्त किये गये। चाईबासा में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उग्रवाद प्रभावित थाना क्षेत्र में आम जन के मन में उपजे सुरक्षा भाव को बनाये रखने के लिए 16 नये सुरक्षा कैंप भी बनाये गये हैं।

पिछले दो साल से कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां के ट्राई-जंक्शन क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में है। सभी बड़े नक्सली इसी क्षेत्र में सिमटे हुए बताये जा रहे हैं। कई महीनों से उनकी घेराबंदी जारी है। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की बदौलत नक्सलियों के प्रभाव वाले दर्जनों गांव उनसे मुक्त करा लिये गये हैं। इस अभियान में सुरक्षाबलों को भी नुकसान पहुंचा है।

1- प्रधान कोड़ा उर्फ देवेन कोड़ा (45), ग्राम रेंगड़ा टोला गुटुसाई, थाना टोंटो, जिला पश्चिमी सिंहभूम के खिलाफ टोंटो थाना में 8 मुकदमे दर्ज हैं।

2- चंद्रोमोहन उर्फ चंद्रो अंगारिया उर्फ रोशन (29), ग्राम सासांगवाल, थाना-गोईलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम के खिलाफ गोईलकेरा थाने में 7 मुकदमे दर्ज हैं।

3- पगला गोप उर्फ घासीराम गोप (49), ग्राम- हुसीपी, थाना-टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के खिलाफ जिले के टोंटो एवं गोईलकेरा थाने में 5 मुकदमे दर्ज हैं।

4- विजय बोयपाई उर्फ अमन बोयपाई (23), ग्राम- बोयपाई सासांगसाल कुइड़ा, टोला- श्रजंगकोचा, थाना- गोईलकेरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो एवं गोईलकेरा थाने में 4 मुकदमे दर्ज हैं।

5- गंगा राम पुरती उर्फ मोटका पुरती (19), ती, ग्राम- तुम्बाहाका, टोला पुरती टोला, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाने में 3 केस दर्ज हैं।

6- बोयो कोड़ा (46), ड़ा, ग्राम- रेंगड़ाहातु, थाना-टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाने में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

7- जोगेन कोड़ा (44), ग्राम- रेंगड़ाहातु, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के खिलाफ टोंटो थाने में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

8- पेलोंग कोड़ा उर्फ नीशा कोड़ा (19), पति- सोनू चांपिया, ग्राम- रेंगड़ाहातु, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाने में 2 केस दर्ज हैं।

9- सोनू चांपिया (19), ग्राम- बाहदा, थाना- छोटा नागरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला सोनू चांपिया भाकपा माओवादी संगठन के लोकल गुरिल्ला स्क्वायड का सदस्य रहा है।

10- रामजा पुरती उर्फ डुगूद पुरती (49), ग्राम- तुंबाहाका, टोला- पुरती टोला, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाने में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

11- भाकपा माओवादी के एक नाबालिग सदस्य के विरुद्ध टोंटो थाना में यूएपीए, सीएलए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है।

12- सोहन सिंह हेम्ब्रम उर्फ सीनू (24), ग्राम- तुम्बाहाका, टोला- बारूसाई टोला, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध टोंटो थाना में एक केस दर्ज है।

13- डोरन चांपिया उर्फ गोलमाय (23), ग्राम- बोयपाई सासांग, थाना- गोईलकेरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम वर्ष 2016-17 से भाकपा माओवादी संगठन का सब जोनल कमेटी सदस्य रहा है।

14- सुशील उर्फ मोगा चांपिया (50), ग्राम- तितलीघाट, थाना-छोटानागरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध नोवामुंडी थाने में एक केस दर्ज है।

15- मनी चांपिया (40), पति- सुशील उर्फ मोगा चांपिया, ग्राम- तितलीघाट, थाना- छोटानागरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम अपने पति के साथ भाकपा माओवादी के दस्ते की सक्रिय सदस्य थी।

Jharkhand 15 Maoists Surrendered News