Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेशराष्ट्रीय

बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल

छत्तीसगढ़ में 29 नक्सली ढेर

कांकेर : कांकेर के हापाटोला जंगल में मंगलवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 25-25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर सहित 29 नक्सली मार गिराये गये हैं। घटनास्थल से भारी संख्या में हथियारों की बरामदगी हुई है। इलाके में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। इस दौरान घायल तीन सुरक्षा जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

आईजी बस्तर सुदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इनामी नक्सली सहित 29 नक्सली मारे गये हैं। मौके पर तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हो गये, जिनकी हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। घायल जवानों के बेहतर उपचार की जरूरी व्यवस्था की जा रही है।

जिले के थाना छोटेबेटिया क्षेत्र अंर्तगत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही 07 एके 47 एवं 03 एलएमजी के साथ भारी मात्रा में गोला- बारूद बरामद होने की सूचना मिल रही है। मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान पूरा कर जवानों के वापस लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।

छत्तीसगढ़ में 29 नक्सली ढेर