Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

PLFI के नाम पर मैगी फैक्ट्री के मालिक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में 4 गिरफ्तार

रांची : पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर राजेश गोप के नाम पर राजधानी के तुपुदाना क्षेत्र में मैगी फैक्ट्री के मालिक से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर केसरी, तस्लीम अंसारी, सुहैल अंसारी और मंजूर आलम शामिल हैं। सभी आरोपी नगड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने फैक्ट्री के अंदर पीएलएफआई के नाम पर उड़ाने की धमकी वाला एक पर्चा फेंक दिया था, जिसके बाद उन्होंने फोन कर मालिक से रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक डिजायर, एक मोटरसाइकिल, एक पीएलएफआई का पैम्फलेट और कई अन्य सामान भी बरामद किया है।

प्रेस वार्ता में एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि दो दिन पूर्व हुई घटना के बाद मामले का खुलासा करने व आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर तुपुदाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

शिवशंकर केसरी, तस्लीम अंसारी और मंजूर आलम को टीम ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब तीनों आरोपी फैक्ट्री मालिक से रंगदारी वसूलने नगड़ी नयासराय पहुंचे थे। इनकी निशानदेही पर ही सुहैल अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शिवशंकर केसरी, तस्लीम अंसारी और मंजूर आलम का आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों के खिलाफ नगड़ी, रातू और एससी एसटी थाने में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।