Tuesday, February 11, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा विधायक दल के नेता और उनकी पत्नी की संपत्ति का ब्यौरा खंगाल रही एसीबी

रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की संपत्ति का ब्यौरा खंगाल रही है। साथ ही एसीबी अमर बाउरी की पत्नी कल्याणी देवी के नाम से खरीदी गयी अचल संपत्ति की भी जानकारी जुटाने में लगी है। इसके लिए एसीबी ने रांची के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में पत्र लिखा है।

एसीबी ने रजिस्ट्री ऑफिस से यह जानकारी मांगी है कि अमर कुमार बाउरी और कल्याणी देवी के नाम पर कितनी अचल संपत्ति खरीदी गयी है। वहीं एसीबी ने दोनों के पैन नंबर भी रजिस्ट्री ऑफिस को दिये हैं। एसीबी से पत्र मिलने के बाद रांची के सभी रजिस्ट्री ऑफिस में अमर कुमार बाउरी और उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी की डिटेल की जानकारी एकत्र की जा रही है। एसीबी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार पीई (प्रीमनलरी इंक्वाइरी) दर्ज होने के बाद जांच शुरु कर दी गयी है। मामले में अनुसंधानकर्ता जांच कर रहे है।

गौरतलब है कि हेमंत सरकार की कैबिनेट के आदेश के बाद रघुवर दास सरकार में शामिल पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ एसीबी ने पीई (प्रीमनलरी इंक्वाइरी) संख्या 02/2023 दर्ज की है। इनमें नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव, अमर बाउरी, लुइस मरांडी और रणधीर सिंह शामिल है। इन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

Jharkhand BJP News Today