लातेहार: मनिका में संदेहास्पद स्थिति में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Manika Latehar Latest News
लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो पंचायत के बनखेता गांव में रविवार को एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में पलास के पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक की पहचान मनजीत सिंह (20 वर्ष) पिता करीमन सिंह (बनखेता, मनिका) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक गारू प्रखंड स्थित जनजाति आवासीय विद्यालय का छात्र था। घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया द्वारा मनिका थाना को दी गयी।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह मनिका थाना प्रभारी प्रदीप कुमार साव अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।
इस घटना के बारे में जब प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप कुमार साव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। हालांकि पुलिस इस घटना पर अनुसंधान कर रही है। यदि युवक की हत्या हुई होगी तो पुलिस इसका खुलासा जल्द ही कर देगी। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
Manika Latehar Latest News