Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: 50 घंटे बाद भी बालूमाथ से अपहृत नाबालिग का नहीं मिला सुराग, विरोध में बंद रहीं दुकानें

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-मुरपा रोड पर ट्यूशन पढ़ने जा रही नौवीं कक्षा की 14 वर्षीया लड़की के अपहरण के विरोध में बालूमाथ में सुबह छह बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं इस दौरान दवा दुकानें, अस्पताल, क्लीनिक आदि को छोड़कर लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मालूम हो कि 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:00 बजे बालूमाथ मुरपा मार्ग पर ट्यूशन पढ़ने जा रही एक नाबालिग लड़की का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसके विरोध में 8 अक्टूबर को अलग-अलग समय में चार बार मुख्य सड़क को जाम किया गया। इसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारी के आश्वासन पर जाम हटाया गया। लेकिन 50 घंटे बाद भी इस घटना का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।

हालांकि पुलिस लगातार उन लड़कों से पूछताछ कर रही है जिन पर अपहृत लड़की के परिजनों ने शक जताया है। साथ ही कुछ अन्य संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लेकर पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लापता लड़की को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा। लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस ने एक एसआईटी टीम का गठन किया है जो हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

balumath girl kidnapping news