Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर उठाये सवाल, कहा- प्रशासन को आगे कर अपनी पार्टी को आगे ले जाना चाह रहे हेमंत सोरेन

पलामू : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चंदनकियारी विधानसभा सीट से विधायक अमर बाउरी ने आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम पर सवाल उठाया है। पलामू दौरे पर आये प्रतिपक्ष के नेता रविवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आगे कर हेमंत सोरेन अपनी पार्टी को आगे ले जाना चाह रहे हैं। अभी का समय लोग छुट्टियां मनाने के लिए जहां-तहां जाते हैं। सरकार के पदाधिकारी भी डेढ़ महीने तक इस कार्यक्रम के माध्यम से पिकनिक मना रहे हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अमर बाउरी ने कहा कि चार वर्षों तक सरकार ने राज्य हित में कोई भी कार्य नहीं किया। नतीजा बालू, रोजगार, विधि व्यवस्था आदि की समस्या काफी बढ़ी हुई है। सरकार में शामिल राजनीतिक पार्टियों के लोग झंडा बैनर के साथ शिविरों में नहीं जाकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रशासन को आगे कर झारखंड सरकार पार्टी को आगे ले जाना चाह रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने अबुआ आवास योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मात्र अफवाह है। हर शिविर में सैकड़ों आवेदन लिए जा रहे हैं लेकिन लाभ किसी को नहीं मिलने वाला। बड़ी मुश्किल दो से तीन लाभुकों को प्रत्येक पंचायत लाभ दिया जा सकता है जबकि सैकड़ों लोगों का आवेदन लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज दबाने की कोशिश की गयी। पांचवें विधानसभा में पहला ऐसा मौका था जब भाजपा प्रतिपक्ष में थी और बड़ी जिम्मेदारी निभाना चाहती थी लेकिन चार साल तक नेता प्रतिपक्ष का दायित्व नहीं दिया गया। नतीजा बिना रोक-टोक के सरकार चलती रही। मनमाने तरीके से और निरंकुश सरकार के चलने के कारण इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कई संगीन मामले सामने आये हैं। कानूनी शिकंजे में अफसर जेल के अंदर हैं। मुख्यमंत्री को छह बार ईडी का समन हो गया है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।

इस दौरान छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी, पांकी के विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, विपिन बिहारी सिंह, नरेंद्र पांडे सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Palamu visit BJP Leader Opposition Amar Bauri