Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

गढ़वा : जिला पुलिस ने जनवरी में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ लूटपाट के साजिशकर्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के डुमरडीह स्थित सोनीपरा निवासी मिकाईल खान के रूप में हुई है। उसके पास से लूटा गया बैग, बायोमेट्रिक स्कैनर एसबीआई बैंक का एटीएम और भारत फाइनेंस का कलेक्शन रजिस्टर बरामद किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस के अनुसार 27 जनवरी को भंडरिया थाना क्षेत्र बिंदा गांव से पूरब स्थित जंगल में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदोरा थाना क्षेत्र स्थित घाटपेडारी निवासी सत्यनारायण मरावी के साथ पांच अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। मामले को लेकर भंडरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। गढवा एसपी दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर रंका एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम कांड का उद्भेदन कर घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

घटना के बाद से ही फरार चल रहे इस कांड का साजिशकर्ता मिकाईल खान को को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि मिकाईल खान पूर्व में भारत फाइनेंस नामक कंपनी में कार्यरत था, जहां उसे कंपनी के द्वारा गबन का दोषी पाये जाने पर निकाल दिया गया था।

Garhwa Latest News Today