Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरखेलझारखंडरांची

झारखंड की सलीमा टेटे को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार

Salima Tete Best Female Player

रांची : हॉकी इंडिया के छठे वार्षिक पुरस्कार-2023 का आयोजन रविवार को दिल्ली में किया गया। इसमें झारखंड की सलीमा टेटे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सलीमा को हॉकी इंडिया की ओर से 25 लाख का चेक दिया गया। पुरुषों में हार्दिक सिंह को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाडी़ के रूप में सम्मानित किया गया।

इस वर्ष हॉकी इंडिया की ओर से आठ श्रेणियों कुल 32 खिलाड़ियों को वार्षिक पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनके बीच कुल 7.56 करोड़ की राशि दी गयी। सलीमा टेटे के अलावा झारखंड की दीपिका सोरेंग को अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (अंडर-21 महिला) के लिए असुंता लकड़ा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसके तहत हॉकी इंडिया की ओर से 10 लाख रुपये का चेक दिया गया।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार-25 लाख का चेक- हार्दिक सिंह।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार-25 लाख का चेक-सलीमा टेटे।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार-5 लाख का चेक-पीआर श्रीजेश।

वर्ष के डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार-5 लाख का चेक-हरमनप्रीत सिंह।

वर्ष के मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार-5 लाख का चेक-हार्दिक सिंह।

फॉरवर्ड ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लई पुरस्कार-5 लाख का चेक-अभिषेक।

हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा वर्ष के आगामी खिलाड़ी का पुरस्कार (महिला-21 वर्ष से कम)-10 लाख का चेक-दीपिका सोरेंग।

हॉकी इंडिया जुगराज सिंह वर्ष के आगामी खिलाड़ी का पुरस्कार (पुरुष-21 वर्ष से कम)-10 लाख का चेक-अरजीत सिंह हुंदल।

मेजर ध्यानचंद के नाम पर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान उनके बेटे अशोक कुमार को मिला।

Salima Tete best female player