Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

पलामू: सतबरवा में हुई सड़क दुर्घटना में लातेहार के एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

पलामू : रविवार की रात सतबरवा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सामने एनएच-75 पर अज्ञात वाहन ने बाइक (JH19C 4043) में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर हो गया और तीसरा बाल-बाल बच गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में किया गया। युवक की पहचान लातेहार के सुकरी निवासी कमलेश राम (24) के रूप में की गयी है। गंभीर रूप से घायल विजय साव (25) को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि कमलेश राम, विजय साव व एक अन्य युवक बाइक से मेदिनीनगर से लातेहार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सतबरवा के कस्तूरबा विद्यालय के सामने पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी। मौके पर पहुंची सतबरवा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच भेजा।

हादसे के बाद सड़क पर बाइक पड़ी होने से जाम लग गया। बाद में बाइक हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। सड़क पर खून के धब्बे फैले हुए थे।

Satbarwa Palamu Accident News