Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
झारखंड

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान, अब हिट एंड रन से हुई मौत पर 4 लाख रुपये दिया जाएगा मुआवजा

रांची : हिट एंड रन में मौत पर राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, झारखंड में अब हिट एंड रन से हुई मौत पर 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अब झारखंड में हिट एंड रन की मौत पर 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि में राज्य सरकार योगदान देगी। अब मुआवजे के दौरान इलाके के विधायक को भी बुलाया जाएगा। झारखंड में फिलहाल घायलों को 50 हजार और मृतक को 2 लाख मुआवजा दिया जाता है।

आपको बता दें, झारखंड विधानसभा में लगातार हो रहे हिट एंड रन के तहत मुआवजा बढ़ाने की मांग की गई थी। राज्य सरकार ने क्या किया है। मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि मुआवजा बहुत कम है। केंद्र सरकार ने मुआवजे की नई दर तय की है। अप्रैल महीने से अब मुआवजे की नई दर आ गई है। घायलों को अब 50 हजार और मृतक को 2 लाख मिलेंगे। वहीं विरंची नारायण ने कहा कि मुआवजा 4 लाख होना चाहिए।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि अब झारखंड में 2 लाख के बदले में 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। केंद्र सरकार से प्राप्त राशि में राज्य सरकार अंशदान करेगी। अब मुआवजे के दौरान इलाके के विधायक को भी बुलाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *