Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

चतरा: शालिग्राम उपाध्याय हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ही निकली मास्टर माइंड, तीन गिरफ्तार

चतरा : जिले की ईटखोरी पुलिस ने शालिग्राम उपाध्याय हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें राहुल कुमार पंडित, विशाल कुमार उर्फ केतृ पंडित और मृतक की पत्नी सावित्री देवी शामिल हैं। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, घटना के वक्त राहुल कुमार का खून से सना कपड़ा और विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने शनिवार को बताया कि 24 अगस्त को ईटखोरी चौक के पास मनोज पासवान के झोपड़पट्टी होटल में शालीग्राम उपाध्याय को अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के जीजा बबलू दास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने वारदात में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

मृतक की पत्नी हत्याकांड की मास्टर माइंड बतायी जा रही है। सावित्री और उसके दो भाईयों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में हत्या की वजह बीमार पत्नी का इलाज नहीं कराना, शराब पीकर आये दिन बेरहमी से बीमार पत्नी के साथ मारपीट करना और व्यवसाय करने को लेकर मृतक द्वारा ससुराल से ट्रेलर की मांग बताया गया।