Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज कराने वाली सुषमा बड़ाईक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर

रांची : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को सुषमा बड़ाईक को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल सुषमा बड़ाईक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा को तीन गोलियां मारी। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि सुषमा अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान गोली चलायी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि सुषमा बड़ाइक मशहूर आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के बाद सुर्खियों में आयी थीं। आईपीएस पीएस नटराजन के स्टिंग ऑपरेशन के बाद पीड़िता ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। मामला सामने आने के बाद आईपीएस नटराजन को साल 2012 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उनके खिलाफ यह कार्रवाई साल 2005 में सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद की गयी थी।

उनके खिलाफ दो अगस्त 2005 को लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. यह मामला 12 साल तक चला। इसके बाद कोर्ट ने नटराजन को साल 2017 में रिहा कर दिया था। इस रिहाई के बाद पीड़िता ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। इसके अलावा सुषमा ने 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ रेप, रेप की कोशिश और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।