Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

छह जेलरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, प्रमोद कुमार रांची और नसीम खान बने मेदिनीनगर जेल के जेलर

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर नसीम खान को हटा दिया गया है। नसीम खान को पलामू जिले के मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार का जेलर बनाया गया है जबकि अजय कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर से गढ़वा के मंडल कारागार का जेलर, रमाशंकर प्रसाद को उपकारा खूंटी से केंद्रीय कारागार दुमका का जेलर, सुबोध कुमार पांडेय को केंद्रीय कारागार दुमका से केंद्रीय कारागार गिरिडीह का जेलर बनाया गया है।

इसी प्रकार धर्मशीला देवी को केंद्रीय कारागार मेदिनीनगर पलामू से केंद्रीय कारागार घाघीडीह जमशेदपुर का जेलर और प्रमोद कुमार को केंद्रीय कारागार गिरिडीह से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार का जेलर बनाया गया है। इस संबंध में जेल आईजी ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

Jharkhand Jailers Transfer-posting