Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला, विरोध में सड़क जाम

Latehar Road Accident News

लातेहार : रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर जिला मुख्यालय के महिंद्रा शोरूम के समीप सोमवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

Latehar Road Accident News
Latehar Road Accident News

मृतकों की पहचान युगल प्रसाद (42) और संतोष प्रसाद (40) के रूप में की गयी है। दोनों सदर थाना क्षेत्र के हेसला गांव के रहने वाले थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-एक (करकट) में मटन की दुकान चलाते थे। सोमवार को दुकान बंद कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना के बाद लोग उग्र हो गये और ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित लोग सड़क पर बैठ गये, जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह घटना घटी।

इधर, जाम की सूचना पर लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने सड़क जाम कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत सभी प्रकार की सुविधायें मुहैया करायी जायेगी। करीब दो घंटे तक समझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

Latehar Road Accident News