Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलोहरदगा

लोहरदगा में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने फेंका प्रतिबंधित मांस

अमर गोस्वामी/लोहरदगा

लोहरदगा पुलिस ने संभाला मोर्च

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस फेंका है। इसके बाद एक पक्ष के लोग काफी आक्रोशित हो गए और दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए।

मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने जिला पुलिस बल को तैनात करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

पुलिस किसी भी आने जाने वाले व ग्रामीणों को मामले से दूर रखने का प्रयास कर रही है। माहौल अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है। मंदिर क्षेत्र के अगल-बगल पुलिस किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए नजर बनाए हुए है। मंदिर से मांस के टुकड़े को निकाल कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गांव के पंचायत जन प्रतिनिधि शम्भू सिंह ने बताया कि गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा आये दिन किसी न किसी प्रकार आपसी प्रेम और सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया जाता रहा है। इसे लेकर पुलिस कप्तान से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंदिर की साफ सफाई करा शुद्धिकरण कराया गया है।

मामले में पुलिस अधीक्षक आर राम कुमार ने कहा अनुसंधान जारी है। मंदिर के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जल्द ही असामाजिक तत्वों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाएगा। अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।