Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन ISIS के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में थे लिप्त

रांची : झारखंड में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। राज्य के हजारीबाग और गोड्डा जिले से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन का प्रचार-प्रसार करने, फंड इकट्ठा करने, राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित करने और दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करने जैसे काम में लिप्त थे।

गिरफ्तार आरोपितों में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं। मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी हजारीबाग से की गयी है। दूसरा आरोपी मो. आरिज हसनैन झारखंड के गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी गोड्डा से की गयी है।

झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने बुधवार को बताया कि एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि आईएसआईएस आतंकी संगठन का सक्रिय सदस्य मो. आरिज हसनैन गोड्डा में रह रहा है। साथ ही संगठन में सक्रिय रहकर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से संगठन का प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसके अलावा भोले-भाले लोगों को गुमराह कर संगठन से जोड़ रहा है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। इस सूचना के बाद एटीएस टीम गोड्डा गयी और जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया मो. आरिज की गतिविधि संदेहात्मक पायी गयी।

आरिज को रांची लाकर गहन पूछताछ किया गया, जिसमें उसने आतंकी संगठन आईएसआईएस एवं अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े होने की बात बतायी। इसके मोबाईल में टेलीग्राम फीचर में एक संदिग्ध चैट पायी गयी, जिसके बारे में पूछने पर इसने अपने एक अन्य सहयोगी हजारीबाग के मो नसीम का नाम बताया। उसने बताया कि वह भी आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है। नसीम के जरिये ही इसे “जेहाद” और कुफ बीथ तागूत पुस्तक भेजी गयी। दोनों पुस्तकें जिहाद और आईएसआईएस के नजरिया को बताता है।

इसी आईडी से चैट करते हुए नसीम ने इसे आईएसआईएस संगठन का बीएवाइटीएच भेजा है। ये पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी कई आतंकी संगठनों के सदस्यों के साथ सम्पर्क में है। इसका लक्ष्य फिलिस्तीन जाकर फिदायीन हमला कर मस्जिद ए अल अक्सा को यहुदियों से आजाद करना है। आगे पूछताछ में इसने बताया कि यह सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न आतंकी संगठनों का प्रतिबंधित वीडियो इत्यादि देखकर अपने साथियों में इसका प्रचार भी करने लगा।

इसी क्रम में वर्ष 2020 से ही यह फेसबुक के माध्यम से कई कश्मीरी युवक-युवतियों के भी सम्पर्क में आया, जिसकी अग्रतर जांच एटीएस टीम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन का सदस्य होना, संगठन का प्रचार-प्रसार करना फंड इकट्ठा करना, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों संचालित करना, दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करने जैसे अपराध इन लोगों ने स्वीकार किया है।

Jharkhand ISIS terrorist arrested