भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, बाबूलाल मरांडी बोले देश में मोदी की गारंटी
रांची : तीन राज्यों में भाजपा को मिली शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जश्न में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में मोदी की गारंटी है। देश में एक ही गारंटी चलती है, वह है मोदी की गारंटी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता का अभिनंदन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से जीत मिली है।
विधानसभा चुनाव परिणामों की बात करें तो मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिला है। रविवार को दो बजते ही जैसे ही चुनाव परिणाम की स्थिति स्पष्ट हुई, भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित प्रदेश के कई नेता जश्न में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली एक साथ मनायी। पटाखे छोड़कर और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनायी।
एक अकेला मोदी सब पर भारी : नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक अकेला मोदी सब पर भारी पड़ रहा है। विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो रहा है। महाविजय की ओर भाजपा बढ़ रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिल रहा है।
अमर कुमार बावरी ने कहा कि “मोदी के मन में एमपी एमपी के मन में मोदी” है। मध्य प्रदेश में हर ओर कमल खिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव परिणामों में भाजपा की पताका शान से लहरा रही है। देश में एक ही गारंटी चलती है “मोदी की गारंटी” । मोदी की गारंटी पर भारत को भरोसा है।
jhaarkhand BJP Festive atmosphere