Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबरियातू न्यूज़लातेहार

लातेहार: बारियातू में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बारियातू थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के हिसरी गांव अंतर्गत खौरा टोला स्थित बांझी कुसुम जंगल में महुआ के पेड़ से लटका हुआ एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान हिसरी गांव निवासी मनोज गंझू की पत्नी मीना देवी (30) के रूप में की गयी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक मीना देवी अपने पति मनोज गंझू के साथ मंगलवार को अपनी मायके हेरहंज प्रखंड के सलैया पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव गयी थी। दोनों पति-पत्नी गुरुवार को सरहुल पर्व के लिए घर लौट रहे थे। इसी बीच पति मनोज गंझू हेरहंज में सरहुल के अवसर पर आयोजित मेला देखने के लिए रुक गया और मृतिका मीना देवी अकेले ही अपने घर हिसारी के लिए निकल गयी। लेकिन गुरुवार की देर रात तक वह घर नहीं पहुंची।

इसी बीच शुक्रवार को महुआ चुनने वाले ग्रामीणों ने बांझी कुसुम जंगल के पास महुआ के पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा। जिसकी सूचना बरियातू थाना प्रभारी को दी गयी। परिजनों के अनुसार मृतक मीना देवी की मानसिक स्थिति पिछले एक साल से ठीक नहीं थी।

इधर, थाना प्रभारी राजा दिलावर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Bariyatu Latehar Latest News