Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: गांजा पीने आये युवकों ने महिला को मारी गोली, जख्मी

Palamu Crime News Today

पलामू : मेदिनीनगर जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांव पंचायत अंतर्गत चट्टीपार गांव के भुतहा रोड इलाके में खेत में काम कर रही 60 वर्षीय महिला पर फायरिंग की गयी। महिला की बांह में गोली लगी, जबकि गिरने के कारण पैर का कुछ हिस्सा जख्मी हो गया। उसका इलाज एमआरएमसीएच में चल रहा है। गोली चलाने वाले युवकों की संख्या तीन थी। इनमें से दो युवकों ने फायरिंग की। मौके से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

महिला की पहचान चट्टीपार निवासी चंद्रिका मांझी उर्फ चुन्नू मांझी की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की गयी है। सुमित्रा देवी अपने खेत में दलहन फसल कट रही थी। इसी क्रम में अचानक उस पर गोली चलायी गयी। गोली चलने पर महिला भागने लगी। भागने के क्रम में एक गोली उसके बांह में लगी, जबकि गिरने पर पैर का हिस्सा जख्मी हो गया।

जख्मी महिला सुमित्रा देवी का कहना है कि प्रत्येक दिन उसके गांव में अनजान युवक गांजा पीने के लिए आया करते थे। मंगलवार दोपहर में भी एक मोटरसाइकिल से तीन युवक पहुंचे थे। गांजा पीने के क्रम में उससे माचिस मांगी और हाल-चाल लिया। यह भी पूछा कि उनके गांजा पीने से उसको कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है। महिला ने किसी तरह की परेशानी नहीं बतायी। महिला का कहना है कि इसी क्रम में अचानक दो युवक दौड़ते हुए उसकी ओर आने लगे। उनके हाथ में पिस्तौल था। वह देखते ही दौड़कर भागने लगी, जिस पर युवकों ने गोली चलानी शुरू कर दी।

महिला का कहना है कि पूरी ताकत से वह दौड़कर भागी। इसी क्रम में गोली चलने से उसका बांह जख्मी हो गया, जबकि पैर को भी नुकसान पहुंचा। महिला के पारा शिक्षक पुत्र जयप्रकाश पासवान ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जो लड़के गांव में गांजा पीने आये थे उनके साथ भी किसी तरह की कोई विवाद नहीं हुआ था। उसकी मां उन्हें पहचानती तक नहीं। बावजूद गोली क्यों चलायी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जयप्रकाश का कहना है कि धर्मेंद्र प्रजापति के साथ उसका जमीन विवाद पूर्व से चला आ रहा है। पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हुई थी। जयप्रकाश इस गोलीकांड को उस घटना से जोड़कर देख रहा है।

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकले तब तक तीनों युवक बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गये थे।

पलामू जिले में पिछले एक माह के दौरान गोली चालन की पांच घटनाएं सामने आ चुकी है। इन वारदातों में एक महिला समेत दो की हत्या हो गयी है। चार दिन पहले शहर थाना क्षेत्र के कान्दू मुहल्ला चौक के समीप 45 वर्षीय युवक श्याम सुंदर साव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसी तरह 7 फरवरी को सद्वीक चौक के समीप शाहपुर जाने वाली सड़क पर एक होटल में बैठी शास्त्री नगर की नमिता देवी नामक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर मौत की नींद सुला दी गयी थी। 18 फरवरी को नावाहाता इलाके में मिनाक्षी गिरि नामक महिला को गोली मार दी गयी थी। जबकि जिले के नौडीहा बाजार इलाके में सूप दउरा व्यवसायी को भी मोपेड चलाते समय गोली मार दी गयी थी।

Palamu Crime News Today