Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

BIG BREAKING: हरमू में प्रेम प्रकाश के दो ठिकानों पर ED की छापेमारी

प्रेम प्रकाश रांची: खनन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने रांची में फिर दो जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि राजधानी रांची के हरमू इलाके में छापेमारी जारी है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले मंगलवार को ईडी ने रांची में विशाल चौधरी और अन्य के करीब 6 जगहों पर छापेमारी की थी।

बता दें कि रांची में पिछले कई दिनों से ईडी की छापेमारी जारी है। आईएएस पूजा सिंघल पर भी ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद मंगलवार को ईडी ने रांची में विशाल चौधरी और निशित केसरी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने विशाल चौधरी को हिरासत में लिया था।

बुधवार को ही ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के हरमू स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि खनन घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम छापेमारी करने आई है। यह छापेमारी प्रेम प्रकाश के घर पर चल रही है। ईडी की टीम हरमू स्थित प्रेम प्रकाश के घर शैलोदय में छापेमारी कर रही है।

प्रेम प्रकाश रांची