Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

रांची : दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से रोकने पर इंडिगो पर कार्रवाई, 5 लाख रुपये का जुर्माना

रांची : दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में नहीं चढ़ने देने पर एयरलाइन इंडिगो पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीसीजीए ने मामले की जांच के बाद इंडिगो पर यह जुर्माना लगाया है।

बता दें कि इंडिगो ने 7 मई को रांची-हैदराबाद फ्लाइट में बच्चे को चढ़ने से रोका था। जिसके बाद उसके माता-पिता ने भी फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया। वहीं, इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन कंपनी का कहना है कि बाकी यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उस दिव्यांग बच्चे का फ्लाइट में न चढ़ना सुनिश्चित किया। वह आक्रामक था और कर्मचारियों ने उसके शांत होने का अंतिम क्षण तक इंतजार किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

इस घटना के खिलाफ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 9 मई को एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने ट्वीट भी किया। जिसमें लिखा था कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी इंसान को इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए। मैं व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। आदेश दिए जाने के बाद डीजीसीए की दौड़ हुई। एयरलाइन कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।