लातेहार: मुखिया पद पर परसही पंचायत से अनिता व बनहरदी पंचायत से रामेश्वर निर्वाचित
राजीव मिश्रा/लातेहार
लातेहार : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण में लातेहार, चंदवा एवं सरयू प्रखंड में हुये मतदान के मतों की गणना पॉलिटेक्निक कॉलेज लातेहार में बनाये गये मतगणना केंद्र में हो जारी है।
लातेहार प्रखंड के परसही पंचायत एवं चंदवा प्रखंड के बनहरदी पंचायत के मुखिया पद के मतों की गणना का परिणाम आ चुका है। लातेहार प्रखंड अंतर्गत परसही पंचायत के मुखिया पद पर अनिता देवी निर्वाचित हुई। अनिता देवी को 1462 मत प्राप्त हुये। उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी देवंती देवी को 654 मत प्राप्त हुये।
चंदवा प्रखंड अंतर्गत बनहरदी पंचायत के मुखिया पद पर रामेश्वर उरांव निर्वाचित हुये। रामेश्वर उरांव को 575 मत प्राप्त हुये जबकि महेश्वर उरांव को 453 मत प्राप्त हुये।