Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
लातेहार

लातेहार: बेतला नेशनल पार्क आज से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद

लातेहार : वन्यजीवों का प्रजनन काल मानसून के आगमन के साथ शुरू होता है। इस दौरान सुरक्षा और संवर्धन को ध्यान में रखते हुए देशभर के राष्ट्रीय उद्यानों को बंद कर दिया गया है। पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले बेतला नेशनल पार्क को भी बंद कर दिया गया है। जो 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहेगा। 1 अक्टूबर से पार्क को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।

मानसून का मौसम वन्यजीवों का प्रजनन काल होता है। इस दौरान उन्हें शांति और सुरक्षा की जरूरत होती है। पार्कों में पर्यटकों की गतिविधियों से वन्यजीव परेशान हो जाते हैं। उनकी शान्ति भंग होती है। इसे देखते हुए पार्क 3 महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं।

बेतला नेशनल पार्क 56 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह झारखंड का एकमात्र टाइगर रिजर्व है। यहां बाघ देखने के इच्छुक झारखंड के पर्यटकों के लिए एकमात्र नेशनल पार्क है। हालांकि पार्क में बाघ की उपस्थिति को लेकर विरोधाभास है। बाघों की पिछली गणना में यहां एक भी बाघ नहीं मिले थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बेतला राष्ट्रीय उद्यान 56 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह झारखंड का एकमात्र टाइगर रिजर्व है। यह झारखंड के पर्यटकों के लिए एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है, जो बाघों को देखना चाहते हैं। हालांकि, पार्क में बाघों की मौजूदगी को लेकर विरोधाभास है। बाघों की आखिरी गिनती में यहां एक भी बाघ नहीं मिला था।