Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार उपायुक्त के आश्वासन पर टाना भगत अपने घर लौटे

टाना भगत लातेहार

लातेहार : चार दिनों के लगातार आंदोलन के बाद टाना भगतों ने शनिवार को आंदोलन वापस ले लिया। लातेहार उपायुक्त ने 15 मई तक समस्या का समाधान करने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री से मुलाकात करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें :- टाना भगतों का आंदोलन : आखिर क्या है पांचवीं अनुसूची का विवाद

आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों से अखिल भारतीय टाना भगत संघ द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर समाहरणालय के पास आंदोलन चल रहा था। इस दौरान कामकाज काफी प्रभावित रहा। इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का भी नुकसान हुआ है। आम लोगों को सरकारी काम करवाने में दिक्कत हो रही थी।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार में टाना भगतों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

मंगलवार से ही टाना भगतों ने समाहरणालय का घेराव किया हुआ है। अधिकारीयों को उनके कार्यालय से बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया गया था। ताना भगत के धरने से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से बेबस था। पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने आए अभ्यर्थियों से अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने आवास पर नामांकन करा रहे थे। पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग पर अड़े टाना भगत संघ के जिलाध्यक्ष बहादुर टाना भगत के मुताबिक सरकार पांचवी अनुसूची का उल्लंघन कर रही है। लातेहार जिला पांचवी अनुसूची के अनुसार अधिसूचित क्षेत्र है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

टाना भगत लातेहार