Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेश

BREAKING : कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा, नमाज़ के बाद पथराव और फायरिंग

कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा : कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। यहां से 80 किमी दूर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गवर्नर आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए 12 थानों की पुलिस लगाई गई। घटना में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपी पुलिस के ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। मौके पर 12 कंपनी PAC को रवाना किया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने हिंसा पर सवाल उठाते हुए इंटेलिजेंस को फेल बताया है।

पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी को लेकर प्रोटेस्ट

दरअसल, भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज थे। मुस्लिम समुदाय के लोग यतीमखाना की सद्भावना चौकी के पास बाजार बंद करा रहे थे। जब दो समुदाय के लोग आमने- सामने आ गए, जिसके बाद पथराव हुआ।

बवाल इसलिए भी हुआ क्योंकि जुमे की नमाज के दौरान ज्यादातर मस्जिदों में हुई तकरीरों में कहा गया कि वे मोहम्मद साहब पर की गई किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, मुस्लिम संगठनों ने बाजार बंद का आह्वान भी किया। पुलिस ने किसी भी इलाके में लोगों को नमाज के बाद प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन लोग सड़कों पर निकल आए।

कानपुर शहर में 4 घंटे तक चला उपद्रव

परेड चौराहा पर करीब एक हजार लोग इकट्‌ठा हुए। बवाल शुरू होने के बाद स्थितियां तेजी से बेकाबू हुई। पुलिस तंग गलियों में घुसकर कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। हालांकि करीब 4 घंटे तक चले उपद्रव के बाद स्थितियां काबू में आ गईं। पुलिस ने 18 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। वहीं, कानपुर उपद्रव पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी। कोई बख्शा नहीं जाएगा।

सबसे पहले चंद्रेश के हाता में हुआ था पथराव

जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग यतीमखाना के बाजार में आए। दुकानें बंद करने का दबाव बनाने लगे। दूसरे धर्म के लोगों ने दुकान बंद करने से मना किया था। नमाजियों के बीच शामिल कुछ अराजक तत्वों ने सबसे पहले चंद्रेश के हाता में घुसकर पथराव किया था।

ADVT

जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने तमंचों से फायर भी किए। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, ज्वाइंट कमिश्नर आनंद तिवारी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज करके लोगों को गलियों में खदेड़ा गया। फिर भी लोग रुक-रुककर पथराव करते रहे। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर भेजा गया है। इस पथराव में करीब 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

कानपुर के बाजार बंद

दरअसल, भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे मुस्लिम समाज में नाराजगी थी। जोहर फैंस एसोसिएशन व अन्य मुस्लिम तंजीमों ने शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की। शुक्रवार सुबह से ही चमनगंज, बेगनगंज, तलाक महल, कर्नलगंज, हीरामन पुरवा, दलेल पुरवा, मेस्टन रोड, बाबू पुरवा, रावतपुर व जाजमऊ में कहीं आंशिक तो कहीं बाजार पूरी तरह से बंद रखे गए थे। वहीं, इस बवाल के बाद कानपुर के बाकी बाजारों में भी सन्नाटा छा गया। एहतियातन शहर के दूसरे बाजारों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ताकि, हिंसा को एक इलाके तक ही सीमित रखा जा सके।

देश विदेश की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

बैरिकेडिंग लगाकर एरिया सील किया

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने कहा कि हमारे पास फोटो और वीडियो हैं। उपद्रव करने वालों पर गैंगस्टर कार्रवाई होगी। उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी। CCTV की मदद से पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। बवाल करने वालों को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। बैरिकेडिंग लगाकर एरिया सील किए गए हैं।

शहरी काजी के साथ मारपीट

शहर काजी हाजी कुद्दूस को बात करने के लिए बुलाया गया था। उनके अराजक तत्वों ने मारपीट की। मोबाइल भी छीन लिया गया।

जगह-जगह चिपकाए गए थे पोस्टर

सुबह से ही बवाल की भूमिका बनाई जा रही थी। पूरे बाजार में जगह-जगह पोस्टर चिपकाए गए थे। दुकान बंद रखने के लिए वॉट्सऐप संदेश भेजे जा रहे थे। लेकिन लोकल इंटेलिजेंस की तरफ से अलर्ट जारी नहीं हुआ था।

कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा