Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में बेल्ट के सहारे लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के मेराल गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप रामबिलास गंझू के घर से बेल्ट के सहारे लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृत युवक की जेब से दो आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। आधार कार्ड में बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरगांव भैसादोन निवासी गुंजर गंझू (30) पिता सुधू गंझू अंकित है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार थाना के सब इंस्पेक्टर विश्वजीत तिवारी ने बताया कि रामबिलास गंझू ने अपने घर का दरवाजा खोलकर अपने एक छोटे बच्चे को रखा था। इसके बाद वह घर के पास ही जुताई कर रहा था। बच्चा जब खेलते-खेलते छत पर गया तो देखा कि दो मंजिले कमरे में एक शव लटका हुआ है। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को बताया कि घर में कोई आदमी फंदे पर लटका हुआ है। तब परिवार के लोगों ने जाकर देखा। इसके बाद उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने मुखिया को सूचना दी। मुखिया पति विश्वनाथ उरांव ने इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आधार कार्ड के अनुसार परिजनों को सूचना दी।

सब इंस्पेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामला हत्या या आत्महत्या का है। शव से दुर्गंध आ रही थी।