Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में तालाब से युवक का शव बरामद, नशे की हालत में डूबने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान चंदवा निवासी अशोक भुइयां के रूप में की गयी है। वह दैनिक मजदूर था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अशोक नशे की हालत में अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर गया था। कुछ देर बाद उसका शव तालाब से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अशोक भुइयां नशे की हालत में अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर निकला था। इसी बीच अशोक के परिजनों को बताया गया कि उसका शव ब्लॉक कॉलोनी के पीछे तालाब में पड़ा है। सूचना पाकर अशोक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकाला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परिजनों ने बताया कि अशोक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण उसका शव लेकर अशोक के दोस्त के घर पहुंच गये। जब ग्रामीणों ने अशोक के साथ आये युवक से सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वे दोनों नशे की हालत में तालाब में नहाने गये थे। नहाते समय अशोक गहरे पानी में डूबने लगा। नशे की हालत में वह कुछ समझ नहीं पाया और अशोक को डूबता हुआ छोड़कर घर की ओर भाग गया। उसने बताया कि अशोक काफी नशे में था जिसके कारण वह पानी में डूब गया।

इसके बाद ग्रामीण ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला साफ हो जायेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Latehar Chandwa Latest News