Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिलेभर में स्वास्थ्य कर्मी अपने सामने लोगों को खिलायेंगे फाइलेरिया रोधी दवा

Latehar Latest News Today

लातेहार : फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 के सफल कार्यान्वयन के लिए मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सिविल सर्जन ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लातेहार जिला अंतर्गत सभी प्रखण्डों के जन समुदाय (01 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर) को डीईसी, एलबेंडाजॉल एवं आइभरमेक्टिन की एक खुराक दिनांक 10.08.2023 से 25.08.2023 तक खिलायी जायेगी। फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए जिले में कुल 1093 बूथ बनाया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अभियान के प्रथम दिवस 10.08.2023 को बूथ पर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जायेगी एवं उसके बाद छूटे हुए लोगों को दिनांक 11.08.2023 से 25.08 2023 तक घर-घर जाकर दवा का सेवन कराया जायेगा। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में दवा का वितरण नहीं करना है। स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों को अपने सामने ही दवा का सेवन कराना है।

इस कार्यशाला में जिला मलेरिया पदाधिकारी, लातेहार डॉ शम्भुनाथ चौधरी, जिला भीबीडी सलाहकार सुनील कुमार सिंह, WHO के राज्य प्रतिनिधि डॉ मनोज कुमार पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि संजय गुप्ता, जिला भीबीडी स्पेशलिस्ट नीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Latehar Latest News Today