Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर जानलेवा हमला, जान-माल के सुरक्षा की लगायी गुहार

लातेहार : मनिका प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सेमरमहुआ के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार गुप्ता पर गांव के लोगों ने जानलेवा हमला किया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक चंदन गुप्ता ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, व जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर विद्यालय जाने में असमर्थता जताते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रधानाध्यापक ने आवेदन में बताया है कि मैं विद्यालय में साफ सफाई का काम करा रहा था। इसी दौरान गांव के रामचंद्र भुइयां शराब के नशे में आकर गाली गलौज करने लगा। उनके साथ गांव के महावीर भुइयां, उनकी पत्नी बेटी, बेटा राजेंद्र भुइयां, जग्गू भुइयां, उनकी पत्नी, बेटा महेंद्र राम, भुनेश्वर भुइयां, अमारिक भुइयां की पत्नी और कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपशब्द का प्रयोग करते हुए महिलाओं को आगे कर हाथ में पत्थर, लाठी-डंडा, टांगी लेकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। साथ ही एसटी एससी केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी भी दी गयी। यदि मैं थोड़ी देर वहां रुक जाता तो मेरे साथ कुछ अनहोनी हो सकती थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रधानाध्यापक ने बताया है कि यह हमला विद्यालय परिसर में हो रहे अवैध रूप से पीएम आवास के निर्माण को लेकर हुआ है। हालांकि इसकी सूचना मेरे और भूमि दाता अनिल कुमार गुप्ता के परिजनों द्वारा प्रशासन एवं अंचल कार्यालय को दे गयी थी। जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार के द्वारा सीआरपीसी धारा 144 के तहत विद्यालय में हो रहे अतिक्रमण को हटाने का आदेश अंचल कार्यालय मनिका को दिया गया था। लेकिन अंचल कार्यालय के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस कारण दुर्भावना से ग्रसित होकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला की साजिश किया गया है। इससे पूर्व भी विद्यालय भूमि से उत्पन्न विवाद के चलते मेरे ऊपर अप्रैल महीने में पुलिस प्रशासन के सामने भी हमला हो चुका है।

आवेदन में प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और जिला पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई करते हुए जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है।