Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण महिला-पुरुष फुटबॉल कप प्रतियोगिता का कल से होगा आगाज

लातेहार : जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप महिला पुरुष प्रतियोगिता 2023-24 का विधिवत उद्घाटन 17 दिसंबर को किया जायेगा।

जिला खेल पदाधिकारी लातेहार संजीत कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 और 18 दिसंबर को जिला खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया है। 19 दिसंबर को लातेहार जिले की महिला और पुरुष टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रांची रवाना होगी। इससे पहले 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जायेगा। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के महिला पुरुष टीम भाग लेगी। जिनके अवसान और भोजन की व्यवस्था विभागीय स्तर पर किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में आज डीएसओ श्री कुमार के द्वारा प्रतियोगिता की समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें लातेहार खेल कार्यालय कर्मी आशीष कुमार समेत लातेहार जिला में संचालित आवासीय एवं डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षक उपस्थित हुए।

डीएसओ श्री कुमार ने सभी प्रशिक्षकों को उनकी जवाबदारी दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीमों का रजिस्ट्रेशन सरिता एक्का, अमिता रंजना मिंज, रूपांति कुमारी और तरसीयूस कुजूर के द्वारा किया जायेगा। वहीं मैदान के व्यवस्था और प्रतियोगिता संचालन में सुमित उरांव, सुरेश उरांव, राज किशोर पासवान, दीपक टाना भगत, सुधीर खाखा, जीवन किशोर मिंज, कमलेश उरांव, मुकेश उरांव, कौशर खान के अलावे आवासन और भोजन में अंकित तिर्की, वाहिद अंसारी, सचिन गुंडुवा, शंभू कुमार को दी गयी।

Latehar Chief Minister Invitation Football Cup