Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: गारू प्रखंड मुख्यालय में बन रहा विवाह मंडप पांच वर्ष बाद भी अधूरा, डीसी से लगायी गुहार

विधायक निधि से दो लाख की लागत से बनना था भवन

लातेहार : जिले के गारू प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप धाम में विधायक निधि से बन रहा विवाह मंडप पांच साल बाद भी अधूरा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। विवाह मंडप का निर्माण दो लाख रुपए की लागत से होना था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप धाम में विधायक निधि से वर्ष 2016/17 में तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक हरेकृष्ण सिंह ने विवाह मंडप निर्माण का शिलान्यास किया था। स्थानीय लोगों ने तत्कालीन विधायक श्री सिंह से भवन निर्माण को पूरा करने की कई बार मांग की लेकिन कुछ नहीं हो सका।

भवन का निर्माण कार्य लातेहार आरईओ के कनीय अभियंता के माध्यम से किया जा रहा था। मंडप का निर्माण पांच वर्ष पूर्व डोर लेवल कर छोड़ दिया गया है। अब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी आगे का काम नहीं हुआ। विधायक निधि से बनने वाला यह अधूरा भवन आज भी निर्माण की बाट जोह रहा है।

जानकारी के अनुसार इसके निर्माण पर एक लाख रुपये खर्च हुए हैं, शेष राशि विभाग के पास लंबित है। हाल ही में स्थानीय लोगों ने विधायक रामचंद सिंह से अधूरे भवन निर्माण को पूरा करने की मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारी से बात करने को कहा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बहरहाल अब देखना होगा कि कब तक इस अधूरे विवाह मंडप का निर्माण कार्य पूरा होता है। हालांकि गारू प्रखंड मुख्यालय के ग्रामीणों ने डीसी भोर सिंह यादव से इस अधूरे विवाह मंडप का निर्माण कार्य पूरा कराने की गुहार लगायी है।