Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: प्रखंडों में भ्रष्टाचार का बोलबाला, अधिकारी व कर्मचारी बिना पैसे लिए नहीं करते काम : कांग्रेस

पलामू : शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 15 सितंबर से जिले के सभी प्रखंडों में हल्ला बोल यात्रा निकाली जायेगी।

बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारी व कर्मचारी बिना पैसे लिए एक भी काम नहीं कर रहे हैं और फोन भी रिसीव करना उचित नहीं समझते हैं। थाना पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से हर दिन रात के अंधेरे में बालू का अवैध उठाव हो रहा है। इस पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह जिला अध्यक्ष से किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी इस सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि सारी बातों से उपायुक्त को अवगत कराया जायेगा। अगर इस पर जल्द से जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो हम राज्य मंत्री को पूरी स्थिति से अवगत करायेंगे।

जिला अध्यक्ष ने पंचायत समिति की भी समीक्षा की। कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को लक्ष्य 2024 को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में प्रभारी व सह प्रभारी को जिम्मेदारी दी गयी।