Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: कलश यात्रा के साथ कल से शुरू हो जायेगा श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का स्वर्ण जयंती समारोह

लातेहार : श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ का 50वां अधिवेशन 14 अक्टूबर से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। यह जानकारी यज्ञ महासमिति के मीडिया प्रवक्ता चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने दी है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ का 50वां अधिवेशन स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को कलश यात्रा सुबह सात बजे महायज्ञ परिसर से निकलेगी। यह कलश यात्रा शहर भ्रमण के बाद चटनाही स्थित औरंगा नदी घाट पहुंचेगी। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा जायेगा। इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र की पहली तिथि को कलश स्थापित कर पूजा शुरू की जायेगी। नवमी तिथि तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री रामचरित मानस का पाठ किया जायेगा। शाम 6:30 से 8 बजे तक आरती व कीर्तन का आयोजन होगा। रात 8.30 बजे से मथुरा की वन धार्मिक रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा।

24 अक्टूबर को दशमी तिथि पर पूर्णाहुति, हवन, महाप्रसाद का वितरण एवं प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। उन्होंने इन सभी कार्यक्रमों में परिवार सहित शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है। आपको बता दें कि इस वर्ष श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। महायज्ञ समिति ने स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है और इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।